मोर्निंग सिटी संवाददाता
आगरा। जिलाधिकारी श्री प्रभु एन0 सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से 01 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये, जिससे जल भराव न होने पाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करने तथा क्षेत्र में जलभराव न हो इस पर भी नजर रखने को कहा। बैठक मे बताया गया कि दिनांक 27 जून 2022 तक सभी विभागों द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर कार्ययोजना जमा कराना होगा तथा दिनांक 29 जून 2022 तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा संकलित अन्तर्विभागीय कार्ययोजना यूनिसेफ तथा डब्लू.एच.ओ.-एन.पी.एस.पी तथा पाथ को उपलब्ध कराना होगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 जुलाई 2022 को तथा दस्तक अभियान का 16 जुलाई 2022 को शुभारम्भ होगा, जिसमें शनिवार तक की गतिविधियों की साप्ताहिक रिपोर्ट (समीक्षा बैठक में पाई गयी कमियों पर एक्शन टेकेन रिपोर्ट के साथ) प्रत्येक सोमवार को राज्य मुख्यालय प्रेषण की जायेगी। अभियान की सम्पूर्ण माह की रिपोर्ट का राज्य मुख्यालय प्रेषण 05 अगस्त, 2022 तक किया जायेगा। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि अभियान की समाप्ति के उपरान्त समस्त विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष गतिविधि विवरण तथा एक्शन टेकेन रिपोर्ट मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित की जायेगी।