रिपोर्ट — धीरज कुमार
फतेहपुर सीकरी। विश्वदाय स्मारक बुलन्द दरवाजा के गुम्बद में लगे मधमक्खियों के छत्तो से सोमवार अपरान्ह पर्यटको के ऊपर मधुमक्खियों यकायक हमलावर हो गयी जिससे कई पर्यटक चुटैल हो गये तथा मौके पर अफरा तफरी मच गयी।
बतादें विश्वदाय हजरत शेख सलीम चिश्ती के बुलन्द दरवाजा शाही जामा मस्जिद व कई अन्य स्थानो पर मधुमक्खियों के विशालकाय छत्ते लगे हुये है जिनकों काफी समय से पुरातत्व विभाग द्वारा साफ नही कराया गया हैं। मौसम में परिवर्तन आते ही इन छत्तो से मधुमक्खियां उडने लगी हैं। जिसके चलते सोमवार अपरान्ह बुलन्द दरवाजा प्लेट फार्म पर मौजूद पर्यटको व जायरीनो पर यकायक मधुमक्खियां हमलावर हो गयी और कई लोगो को काटकर घायल कर दिया। मौके पर मची अफरा तफरी के बाद पर्यटक मुंह ढंककर ईधर उधर भागने लगे। इन्हीं में से एक बोदला आगरा निवासी रब्बान 45वर्ष की मधुमक्खियों के काटने से हालत बिगड गयी। उक्त मामले में पुरातत्व विभाग के सरंक्षण सहायक ने बताया कि स्मारको के उपरी भाग में लगे मधुमक्खियों के छत्तो को शीघ्र ही हटवाया जायेगा।