फ़िरोज़ाबाद। नगर निगम की लापरवाही उस वक्त सामने आई जब सुहागनगर चौराहा सर्विस रोड के पास एक चार पहिया वाहन का पहिया खुले पड़े मेनहोल में फंस गया, लोगो ने धक्का देकर निकाला, अगर कोई वाहन तेज रफ्तार में हो तो शायद बड़ा हादसा भी हो सकता है।अब अगाम्मी नगर निगम चुनाव में कोई ज्यादा समय बाक़ी नहीं रह गया, बीते वर्षों में हुए विकास की बात करें तो शहर के सुहागनगर सर्विस रोड के पास खुला पड़ा मेनहोल एक कार चालक के लिए घातक बन गया, उसकी कार का पहिया मेनहोल में फंस गया, आसपास के लोग एकत्रित हो गए, धक्का देकर बाहर निकाला, उसका कहना था नगर निगम की ये बड़ी लापरवाही है, इस तरह से अनदेखी में कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है, बाक़ी बताया गया गड्ढा भी करीबन पांच फीट गहरा है, ऐसे में अब समझ सकते है अगर बीते वर्षों में विकास की दृष्टि से देखा जाए नगर निगम से जनता ठगी से महसूस कर रही है, बाक़ी ये खुले मेनहोल कभी भी किसी के लिए भी घातक हो सकते है नगर निगम को सुध लेनी होगी अन्यथा आगामी किसी भी हादसे का जिम्मेदार नगर निगम ही होगा। क्षेत्रीय नागरिक अमन यादव द्वारा बताया गया करीबन तीन महीने से खुला है बरसात के दिनों से ये मेनहोल।
