रजनीश रस्तोगी
मोर्निंग सिटी संवाददाता
बहराइच। भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जा रहा है राष्ट्रीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत शिवपुर के चंदेला ग्राम मे निराश्रित मजदूरों, महिलाओं एवं श्रमिकों को वितरण किए गए कंबल। भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मरगूब सिद्दीकी के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा सप्ताह प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। इसी के तहत बहराइच जनपद के शिवपुर ग्राम के चंदेला में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्शिया खान व जिला अध्यक्ष अंगद पांडे के नेतृत्व में दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया साथी ग्रामीणों को एकत्र करके सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें कुछ व्यक्तियों को तुलसी के पौधे भी बांटे गए। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्शिया खान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर कल दिनांक 10-01-23 को केक काट काटकर जन्म दिवस मनाया जाएगा। नगर अध्यक्ष विजय बाजपेई, अदालत पांडे, विश्वमोहन, अमित पांडे,बुशरा, विपिन कुमार सिंह, महेंद्र सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।