मैनपुरी। नगर पालिका के कर्मचारियों की मनमानी शहर के मोहल्ला खरगजीतनगर रघुराजपुरी के लोगो पर भारी पड़ रही है। रेलवे रोड रेलवे स्टेशन के गेट के सामने मोहल्ला के नाला में अपार गंदगी भरी होने के चलते नाला चौक हो गया है। जिससे नाला का गंदा पानी लोगो के घरो में जा रहा है। घरो से निकलने वाला गंदा पानी नाला में नही जा पा रहा है। जिससे मोहल्ला के लोग परेशान है। आरोप है कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका के द्वारा समस्या का हल नही कराया गया।
शहर के रेलवे रोड रेलवे स्टेशन के गेट के सामने मोहल्ला खरगजीतनगर रघुराजपुरी स्थित नाला में गंदगी भर गई है। पूरे ही नाला में सिल्ट जमा हो गई है। जिससे नाला चौक हो गया है। आलम यह है कि लोगो के घरो से निकलने वाला गंदा पानी नाला में नही जा पा रहा है। तथा नाला का भी गंदा पानी लोगो के घरो में भर रहा है। आरोप है नगर पालिका के कर्मचारियों का ध्यान शहर की समस्यायों की तरफ बिल्कुल नही है। नगर पालिका नाला की गंदगी की तरफ कतई ध्यान नही दे रही है।
लिखित शिकायत के बाद नही दिया ध्यान
सेवा भारती संस्थान के अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान का आरोप है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका में लिखित शिकायत कर चुके है। लेकिन नगर पालिका की तरफ से कोई ध्यान नही दिया गया। लोगो का भी आरोप है अगर नगर पालिका ने ध्यान नही दिया तो वह लोग आंदोलन करने का बाध्य होगें। मोहल्ला वासियों मुनेंद्र भदौरिया, कुशलपाल राठौर, पंकज चौहान, मीनू चौहान, डॉ उमेश टिंगल, उदय प्रकाश पालीवाल आदि ने नाला की सफाई कराने की मांग की है।
क्या बोले ईओ नगर पालिका
खरगजीतनगर में नाला में गंदगी भरे होने से नाला चौक हो जाने की जानकारी नही है। अगर लोगो के द्वारा लिखित शिकायत की गई है। तो कार्यालय में पता किया जाएगा। शिकायत पर ध्यान क्यों नही दिया गया। नाला में गंदगी की जो समस्या है उसे तत्काल दिखवाया जाएगा। गंदगी को साफ कराकर गंदे पानी की निकासी कराकर लोगो को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।- लाल चंद्र भारती ईओ नगर पालिका मैनपुरी।