पिनाहट/ आगरा ।कस्बा पिनाहट क्षेत्र से सटी चंबल नदी से निकली चंबल नहर किसानों की खेती की सिंचाई के लिए चालू हुई मगर एक पंप सेट चलने से रजवाहों में पानी नहीं पहुंच पाने से परेशान किसानों ने घर के दो पंप सेट बराबर चलाने की मांग की है। आपको बता दें पिनाहट घाट चंबल नदी से निकली राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह चंबल नहर डाल परियोजना से पिनाहट बाह,जैतपुर के दर्जनों गांव के किसानों की हजारों हेक्टेयर बीघा खेती की सिंचाई होती है। किसानों की शिकायत पर पिछले सप्ताह विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह के हस्तक्षेप के बाद नहर विभाग के अधिकारियों ने चंबल नहर में एक पंपसेट चला कर पानी छोड़कर चालू कर दिया। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे थे। मगर एक पंप सेट चलने के बाद चंबल नहर के राज बाहों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसान भारी परेशान हैं और उनकी फसल एवं खेती की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों से दूसरे पंप को भी चालू करने की मांग उठाई है। ताकि नहर के दो पंप बराबर चलें और किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सके। किसानों का कहना कि अगर दूसरा पंप चालू नहीं किया गया तो उनकी खेती की सिंचाई नहीं होने पर फसल बोने में देर हो जाएगी। और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
