फरहान खान
9411948123
मोर्निंग सिटी संवाददाता
आगरा। अतुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा होटल भावना क्लार्क्स इन आगरा में अतुल सी पी वी सी पाइप्स और फिटिंग्स का शुभारम्भ किया गया। इस सम्मलेन में कम्पनी द्वारा लंच किये गए सभी श्रेणी के सी पी वी सी पाइप्स और फिटिंग्स का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के महाप्रबंधक सुनील भटनागर ने बताया कि कम्पनी उच्च क्वालिटी के सी पी वी सी पाइप्स और फिटिंग्स का निर्माण कर रही है। जिससे उन्नत क्वालिटी का रॉ मटेरियल प्रयोग किया जाता है। जो जापान कि एक प्रसिद्ध कंपनी के टेक्निकल कालेबरेशन से मंगवाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्लांट कि क्षमता 3600 टन प्रति वर्ष है। प्लांट में सभी मशीने आयातित है। पाइप बनने की मशीन थायसन – जर्मन एवं फिटिंग्स कि मशीने मिलक्रॉन – अमेरिका के टेक्निकल कालेबोरेशन से लगाईं गई। सी पी वी सी पाइप्स और फिटिंग्स इंडियन के अनुसार बनाये जाते है। एवं 93 डिग्री सेंटीग्रेट तक गरम पानी के लिए सुरक्षित है। अतुल प्लांट के प्रोडक्शन मैनेजर मनोज रावत ने बताया कि अतुल सी पी वी सी पाइप उच्च इंपेक्ट रेसिस्टेंस के कारण ये उच्च दबाब को सहन करने में सक्षम है। पाइप फिटिंगस के आलावा अतुल सी पी वी सी सोलवेंट भी उपलब्ध है जो कि लीक प्रूफ जोड़ सुनिश्चित करता है। अतुल सी पी वी सी पाइप जंग लगने, वेक्टिरिया पनपने, का भय नहीं होता है पानी में उपस्थित क्लोरिन का इन पर कोई प्रभाव नहीं होता है। ये फायर ररिटारडेंट होते है। अल्ट्रा – वायलेट किरणों का इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। सौलवेंट द्वारा इनको फिट करना बहुत आसान होता है।
कंपनी के सेनेटरी – प्रोडक्ट विभाग के प्रमुख दीपक गुप्ता ने बताया कि अतुल सी पी वी सी पाइप्स अब आगरा के सभी प्रमुख विक्रेताओं के पास उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त इनकी आपूर्ति उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एन सी आर में भी उपलब्ध हो रही है।
अतुल ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज विगत कई वर्षो से जनरेटर, पी वी सी पाईप, वाटर टेंक, एयर कूलर, एल ई डी टीवी, वाशिंग मशीन, का सफलता पूर्वक निर्माण कर रही है। महाप्रबंधक सुनील भटनागर ने यह भी बताया कि सी पी वी सी के बाद जल्द ही एस डब्ल्यू आर पाइप्स और फिटिंग कि लॉन्चिंग कि जाएगी।
अतुल सी पी वी सी पाइप कि लॉन्चिंग के इस अवसर पर कम्पनी के प्रमुख वितरक गुप्ता हार्डवेयर के सचिन गुप्ता, अशोक सेल्स एजेंसीस के मनोज, श्री गोविन्द एंटर प्राइजेज के मनीष भी उपस्थित थे।