इटावा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक बैठक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एव वरिष्ठ भाजपा नेता राम शरण गुप्ता के आवास पर वैश्य समाज के सैकड़ों की उपस्थिति में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमन्त गुप्ता के नेतृत्व में जनपद की जिला कार्यकारिणी शहर, युवा एवं महिला की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ।
हरिओम गुप्ता को जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ व्यापारी नेता धर्मेंद्र कुमार जैन को जिला महामंत्री, समाज सेवी राजेश अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा नवीन अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया एव युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, नगर महामंत्री मनु गुप्ता और महिला जिला अध्यक्ष दीपिका गुप्ता, महिला नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता की घोषणा की गई। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शरण गुप्ता, भाजपा नेता किशन मुरारी गुप्ता, विवेक रंजन गुप्ता, एडवोकेट संश्लेष पोरवाल आदि लोगों ने संबोधित किया एवं कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता एलआईसी ने किया। कार्यक्रम में निखिल अग्रवाल, दीपक गुप्ता, प्रीति गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, पंकज गुप्ता एडवोकेट, आशुतोष पोरवाल, सत्यम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गणेश प्रसाद अग्रवाल, अभिषेक जैन, रंजीत आदि लोग उपस्थित रहे।