मैनपुरी। पर्यटन के दृष्टिगत यूपी को दुनिया में पहचान दिलाने की कसरत जोर पकड़ने लगी है। अगले सौ दिनों में पर्यटन विभाग एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली तैयार करेगा जिसमें मंदिरों का विवरण, इतिहास और रूट चार्ज दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश दिवस की तरह जनपद, गांव और नगर के इतिहास के प्रमुख दिवसों पर विशेष आयोजन कराए जाएंगे। मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश में टूरिज्म स्थलों के विकास पर काम शुरू कर दिया गया है।
बुधवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यूपी टूरिज्म के 100 दिन के प्लान पर बात की। कहा कि यूपी को नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बनाया जा रहा है। यूपी में 12 परिपथ तैयार हो रहे हैं। कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, रंगोत्सव, दीपोत्सव जैसे भव्य आयोजन भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग हैप्पीनेस इंडेक्स में सुधार के लिए योग एवं आध्यात्मिक संस्थाओं से समंवय करेगा और जिलों में कार्यशालाओं का आयोजन कराएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालयों में गौरव गैलरी की स्थापना होगी जहां भारतीय इतिहास से जुड़े लोगों के गौरव से जुड़े चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे।