अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में बनाए रखने के आह्वान पर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने ़ शहर की पांच पोखर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित कर साप्ताहिक विशेष अभियान चलाए जाने के दायित्व अधीनस्थों के निर्धारित किए हैं।
इस संबंध में नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तालाब और पोखर को अमृत सरोवर के रूप में तब्दील करने की एक सराहनीय पहल की गई है जिस के क्रम में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर आवास विकास नई बस्ती चरखवालान कालीदह महेंद्र नगर और पंच नगरी पोखर की गहराई करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इसके साथ-साथ महानगर के आजादी के 75वे अमृत महोत्सव के तहत गढ़िया एलमपुर, गूलर रोड शक्तिनगर आवास विकास जेल रोड और चारकवालन पोखर को अमृत सरोवर के रूप में तब्दील किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने कहा तालाब और पोखर हमारे जीवन का आधार है वर्तमान गिरते जल स्तर को रोकने के लिए इनके स्वरूप को बनाए रखना बेहद जरूरी है इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा साप्ताहिक अभियान शुरू किया गया है रविवार को इस अभियान की शुरुआत की जाएगी जनमानस इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा भाग ले कर श्रमदान करें’
कल साप्ताहिक रविवार के दिन नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान के संबंध में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठन जागरूक नागरिकों के सहयोग से सुबह 8 बजे से सर्किल संख्या-1 मे अग्रसेन चौराहे के निकट जिला मलखान सिंह अस्पताल, शक्ति नगर चौराहा गूलर रोड सर्किल संख्या -2 मे आवास विकास कॉलोनी पार्क, गांधी पार्क, अवंती बाई चौराहा, एटा चुंगी चौराहा सर्किल संख्या -3 मे चंद्रशेखर पार्क आवास विकास कॉलोनी, विवेकानंद पार्क आवास विकास कॉलोनी, सासनी गेट चौराहा, भुजपुरा चौराहा
सर्किल संख्या-4 एडीए शाहजमाल पार्क 1, एडीए शाहजमाल पार्क 2, चरखवालान चौराहा शाहजमाल, डबल टंकी रोड चौराहा शाहजमाल सर्किल संख्या-5 मे सुरक्षा बिहार पार्क, सारसौल चौराहा सर्किल संख्या -6 मे ठाकुर महेंद्र प्रताप पार्क तस्वीर महल, घंटाघर पार्क, तस्वीर महल चौराहा, घंटाघर चौराहा सर्किल संख्या-7 महाराणा प्रताप पार्क सुरेंद्रनगर, तिकोना पार्क 100 फुटा रोड ज्ञान सरोवर, क़्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी चौराहा सर्किल संख्या-8 मे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क जमालपुर, जमालपुर फ्लाईओवर पर अभियान चलाया जाएगा।