मैनपुरी। सपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में पहुंचे पूर्व सांसद ने कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला।
मंगलवार को पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सपा द्वारा तेजी से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी की मार से लोग परेशान हैं। बैठक के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना यादव के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक सोबरन सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, एमएलसी मुकुल यादव, प्रोफेसर केसी यादव, तोताराम यादव, जयसिंह कश्यप, खुमान सिंह वर्मा, ज्योती मैसी, हरपाल सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, रामनरायण बाथम, महाराज सिंह शाक्य, मोहम्मद सफी मंसूरी, अनीता यादव, रश्मि राजपूत, सुखवीर यादव, संदीप यादव, सुनील यादव, राजू चौधरी, अरुण गुप्ता, रिजवान कुरैशी, मनोज यादव, तुलसी यादव, आशीष जाटव, दीपू मिश्रा, उपदेश यादव, गौरव दयाल वाल्मीकि, मोहम्मद रहूफ कुरैशी, साकिर हुसैन, जीशान अली आदि मौजूद रहे।
