रिपोर्ट — फरहान खान
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आकांक्षा संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकांक्षा संस्था के सभी सदस्य राजकीय संजय पार्क,वजीपुंरा पहुँचे जहाँ संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता के साथ संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आपको बताते चले कि विकास के नाम पर शहर में वृक्षों का कटान चल रहा है और चारो ओर सिर्फ कंक्रीट की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग नजर आ रही है। जिसका असर पर्यावरण पर साफ देखा जा सकता है। इसलिए आज अधिक से अधिक वृक्षारोपण की जरूरत है।
आपको बताते चले कि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष हमेशा आगरा कमिश्नर मोहदय की पत्नी होती है। इस समय मंडलायुक्त अमित गुप्ता की धर्मपत्नी डा0 प्रीति गुप्ता इस संस्था की अध्यक्षा है। उनके द्वारा राजकीय संजय पार्क वजीपुंरा में वृक्षारोपड का कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष महोदया ने संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और सभी जनमानस से अनुरोध किया कि वृक्षों को लगाकर मानव जीवन को खुशहाल बनायें।
डॉ. प्रीति गुप्ता ने बताया कि आकांक्षा समिति ने इस पार्क को गोद ले रखा है। यहाँ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना हमारा उद्देश्य है साथ ही संस्था ही इस पार्क की चाहरदीवारी एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य सम्पूर्ण करायेंगे। इतना ही नही सभी ने संकल्प लिया कि वृक्ष ही जीवन है और वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल भी करना जरूरी है। जिसका आज संकल्प लिया है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अपर्णा पोद्दार, आशु मित्तल, रेणुका दंग, मीतू सिंह, रितु खण्डेंलवाल, एवं डा0 सरोज प्रशांत आदि मौजूद रहे।