अलीगढ़। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मंत्री जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह बुधवार 11 मई को अपरान्ह 1 बजे सर्किट हाउस पहुॅचेंगे। मंत्री अपरान्ह 1ः30 बजे ग्राम जैदपुर विधानसभा खैर ब्लॉक टप्पल में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। अपरान्ह 3ः30 बजे जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे एवं सांय 4ः30 बजे जल जीवन मिशन के अन्तर्गत योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं सिंचाई एवं जल संसाधान, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग के अन्तर्गत चल रही योजनाओं और बाढ़ की रोकथाम से सम्बन्धित योजनाओं, विभागीय तालाबां, कुओं और जलाशयों का निरीक्षण करेंगे। उक्त जानकारी नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गयी है।
