श्रीराम कथा हमें जीवन का संयोजन करना सिखाती है- डॉ. राममोहन
मैनपुरी। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में आगामी 30 सितम्बर से आयेाजित होने वाली भव्य श्रीराम कथा के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि शहर में प्रेमभूषण महाराज के मुख से श्रीराम कथा का आयोजन सुदिती ग्लोबल एकेडमी में होने जा रहा है। यह नौ दिवसीय श्रीराम कथा दिनांक 30 सितम्बर से प्रारंभ होकर 8 अक्टूबर तक चलेगी। परिसर में हर रोज दस हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
जनपद में नव दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का यह प्रथम आयोजन है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राम मोहन ने बताया कि सुदिती ग्लोबल एकेडमी के परिसर में 30 सितम्बर से प्रतिदिन अपरान्ह 3.30 बजे से 7 बजे तक श्रोतागण श्रीराम कथा का रसपान कर सकेंगे।
श्री रामचरित मानस की कथा के महत्व के बारे में बताते हुये विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राम मोहन ने कहा कि श्रीराम कथा हमें जीवन का संयोजन करना सिखाती है। श्री राम कथा हमें बताती है कि त्याग का हमारे जीवन में क्या महत्व है और सत्य व परम सत्य क्या है, इन दोनों का जीवन में कैसे संयोजन किया जाए और उसके अनुकरण से जीवन कैसे सुन्दर एवं सुफल हो सकता है। प्रेमभूषण महाराज के निजी सहायक पीयूष पांडेय ने बताया कि हर रोज श्रीराम कथा का फेसबुक और यूट्यूब चौनल पर लाइव प्रसारण भी होगा।