कानपुर देहात।(सिकन्दरा) थाना क्षेत्र के एक निवासिनी महिला द्वारा सामूहिक दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना सिकन्दरा क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी महिला ने विगत 27 मार्च को स्थानीय थाने मे प्रार्थना दिया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके साथ विनय यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम महमूदपुर बुजुर्ग व उसके दो अज्ञात साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ नामजद व अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में थाना पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी विनय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।