ब्रज प्रांत संघचालक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
मैनपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत संघ चालक राजपाल सिंह जी के निधन पर मैनपुरी में उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के नेताओं सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार ने कहा कि राजपाल जी कार्यकर्ता के लिए अभिभावक की तरह थे वे सदैव स्वयंसेवकों को प्रेम और स्नेह प्रदान करते थे। पूरे प्रांत में कोई समस्या होने पर उनके द्वारा सहजता से समाधान किया जाता था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अपना सबसे बढ़िया अभिभावक खो दिया है। राजपाल सिंह जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा करने में लगा दिया था। उन्होने आखिरी सांस तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा की।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जी, जगदीश वशिष्ठ, जिला प्रचारक धर्मेंद्र धवल, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान, संघ के विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, जिला कार्यवाह राम जी भारद्वाज, जिला प्रचार प्रमुख दीपक दिव्य, सुशील चौहान स्वदेशी जागरण मंच, सुमित चौहान विश्व हिंदू परिषद, डॉ. अरुण चौहान मजदूर संघ, उपेंद्र गौर हिंदू जागरण मंच, जयप्रकाश चौहान हिंदू जागरण मंच, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में संघ एवं विचार परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।