हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा आज वन बिहार कार्यक्रम का आयोजन हरिगढ़ रोड स्थित रिसोर्ट में किया गया। विद्यार्थियों ने शाखा लगाई एवँ विभिन्न खेलों के बाद स्विमिंग की गई। कार्यक्रम में संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष जाने वाले शिक्षार्थियों को राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने तिलक लगाकर एवँ मिठाई खिलाकर रवाना किया। पटका पहनाकर डायरी एवँ पैन भेंट की गई।

मुख्य वक्ता जिला सह संघचालक डॉ. यू. एस. गौड़ ने संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष जाने वाले शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि संघ शिक्षा वर्ग अनुशासन एवँ संस्कारों की पाठशाला है। भीषण गर्मी में घर की सुख-सुविधाओं से दूर कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करना ये एक प्रकार की साधना है। 20 दिवसीय इस प्रशिक्षण से अनुशासन, आज्ञा पालन, समय का पालन जैसे गुणों का विकास कर एक अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि वर्ग प्रशिक्षण से हमारी संपूर्ण क्षमताओं शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक, व्यावहारिक क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने स्विमिंग का आनंद लिया एवँ जलपान किया।

इस अवसर पर नगर प्रचारक चंद्रशेखर, नगर सह संघचालक डॉ. पी. पी. सिंह, विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख रवी जोशी, जिलाकार्यवाह रामकिशन, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कृष्ण गोपाल, नगर कार्यवाह भानु, सह नगर कार्यवाह टिंकू राना, नगर संपर्क प्रमुख लक्ष्मीकांत दीक्षित, नगर पर्यावरण प्रमुख अमन बंसल, नगर विद्यार्थी प्रमुख अनमोल अग्निहोत्री, भव्य सेंगर, राष्ट्र सेविका समिति की बहन टीना, सारिका आदि मौजूद थे।