आगरा। रोटरी क्लब आगरा नार्थ और रोटरी क्लब आगरा वेस्ट ने सेंट जोन्स कालेज, आगरा में एक आर्थिक रूप से कमज़ोर विकलांग लोगों के लिए व्हील चेयर्स प्रदान करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। रोटरी क्लब आगरा नार्थ के द्वारा 20 और रोटरी क्लब आगरा वेस्ट के द्वारा ६ व्हील चेयर्स ज़रूरतमंदों को दी गयी। ये सभी व्हील चेयर्स रोटरी के निवर्तमान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता और रोटरी इण्डिया ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के प्रयासों से ताइवान की सेवा संगठन काओ जौंग ज़्ही फाउंडेशन से प्राप्त हुई हैं।
रोटरी मंडल 3110 में निवर्तमान मंडलाध्यक्ष रो० मुकेश सिंघल के विशेष प्रयास से इस कार्य को संपन्न करने में सफल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंट जोंस प्राचार्य डा० एसपी सिंह ने रोटरी के द्वारा किये जा रहे समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सुमन भास्कर अतिथियों का स्वागत तथा डॉ मनोज रावत ने आभार प्रकट किया। डा दीपा रावत ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। संचालन डा माया श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर् डा वनज माथुर, अमनप्रीत, पंकज सक्सेना, रो राजीव राजपूत, एसएस भारती, डॉ अश्वनी श्रीवास्तव, नरेश सूद, हैप्पी गुप्ता, एस पी गुप्ता, एनके पांडे, रमेश जैन, बीसी चौरसिया, राज रंजन बंसल, अनिल जोसफ, अवधेश सिंघल, रुचिका जैन, हेमलता सिंघल, छबी सिंघल, मेजर प्रताप दयाल, सुधीर गुप्ता उपस्थित रहे।