मोर्निंग सिटी संवाददाता
आगरा। चमत्कार के आगे विज्ञान को भी हारना पड़ता है।जिसे विज्ञान नही मानता ऐसे चमत्कार भी हो जाते है।जी हां हम बात कर रहे है अम्बे हॉस्पिटल की। अम्बे हॉस्पिटल में चमत्कार ने विज्ञान को झूठा साबित किया है।एत्माद्दोला क्षेत्र की रहने बाली महिला खुशबू सोमबार की सुबह डिलेवरी के लिए भर्ती हुई।जब डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी तो उसमें जुड़वा बच्चे दिख रहे थे।डॉक्टर के पैनल जिसमे डॉक्टर प्रियंका सिंह ,डॉक्टर नीलम यादव,डॉक्टर सुखदेव ने डिलीवरी के लिए महिला का ऑपरेशन शुरू किया तो ऑपरेशन करने बाले डॉक्टर का पैनल हैरान रह गया, महिला ने ऑपरेशन के दौरान चार बच्चो को जन्म दिया।जबकि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में 2 बच्चे दिख रहे थे।इन चार बच्चो में से 3 लड़की और एक लड़के को जन्म दिया है।

और चारो बच्चे ही स्वस्थ है।और चारो बच्चो को एहतियात के लिए ट्रांसयमुना के पालना नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। हॉस्पिटल के संचालक महेश चौधरी ने बताया कि उन्हें हॉस्पिटल का संचालन करते हुए 10 साल हो गए है।मगर आज तक ऐसा चमत्कार नही देखा।डॉक्टर महेश चौधरी ने कहा कि वह इन बच्चो की देखवाल खुद करेगे।अगर परिवार को कैसी भी आर्थिक सहायता चाहिए होगी वो करेगे।बच्चो को पढ़ाने की भी व्यवस्था करेगे।