किशनी/मैनपुरी। क्षेत्र के गांव ऊंचा इस्लामाबाद निवासी व हाल निवासी कुसमरा 45 वर्षीय रामप्रताप सिंह उर्फ आरपी सिंह सेंगर कई वर्षों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। उनकी गिनती जनपद के वरिष्ठ पत्रकारो में होती थी। उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया। बुधवार दोपहर को वह जमीन सम्बन्धी एक कार्य के लिये तहसील में गए थें। जहां पर एसडीएम से मिलने के बाद वह अपने परिचित वकील के बस्ते पर बैठे थे। उसी समय उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा और उनकी तबियत बिगड़ने लगी। लोग उन्हें सीएचसी पर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामप्रताप सेंगर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिले के सभ्रांतजन व पत्रकारों ने उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। देर सांय कुसमरा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक पत्रकार के एक बेटा व एक बेटी है।
पत्रकारिता जगत में बड़ी क्षति
आपी सिंह सेंगर के निधन के बाद जिला के पत्रकारो ने कहा कि उनका निधन मैनपुरी की पत्रकारिता में बहुत बड़ी क्षति है। वह अपनी बेबाक कलम के लिए याद किए जाएंगे। उन्होने अपनी कलम से कई पीड़ितो को न्याय दिलाने का काम किया है। उनके निधन के बाद उनका स्थान कोई दूसरा नही ले सकता है। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके वार्ता के अनुसार उन्हें रोज याद किया जाएगा।