बैंड बाजों ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत।
मोर्निंग सिटी संवाददाता
आगरा। ताज नगरी आगरा शहर में आए हसन अली सऊदी अरब के शेख, व्यापारियों ने किया भारतीय संस्कृति के साथ भव्य स्वागत। भारतीय मूल के एन.आर.आई. अब्दुल माजिद नाजीब का भी फूल माला के साथ पुष्प वर्षा कर सात समुंदर पार आए अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। आगरा के नामी-गिरामी होटल सागर रत्ना पैलेस खंदारी चौराहा पर स्थित सऊदी के शेख का स्वागत बैंड बाजों ढोल नगाड़े आतिशबाजी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर सभी व्यापारियों ने गुलाब का फूल देकर स्वागत भारतीय संस्कृति के साथ सत्कार करते हुए गले मिलकर अभिनंदन कर बुके भेंट किए गए। मौजूद सागर रत्ना के कर्मचारियों ने खुश होकर उनका अभिनंदन कर किया। हसन अली सऊदी के शेख और अब्दुल माजिद नाजिम स्वागत के लिए होटल रत्ना पैलेस में आए तमाम उद्योगपति व्यापारियों ने मीटिंग कर मेक इन इंडिया पर काम करते उन सभी व्यापारियों का परिचय कराया। हसन अली शेख ने व्यापारियों से व्यापार के बारे में जानकारी ली आगरा में लेदर उद्योग काफी बड़े पैमाने पर निर्यात किया जाता है और व्यापार होता रहा है।

उनका कहना है कि करोना टाइम से अब हालत सुधरने लगे हैं, जिससे व्यापारियों को सुविधाओं के साथ-साथ व्यापार करने के लिए सुविधाएं मिलने लगी है। क्योंकि आगरा सबसे लेदर शूज के लिए उपयोगी शहर है। जो कि एशिया में लेदर का बड़े पैमाने पर निर्यात होता है। आगरा शहर में भी बहुत बड़ा लेदर का कारोबार होता है, आगरा के व्यापारियों बढ़ाने के लिए जोर दिया और बिजनेस टिप्स देते हुए कहा कि हम सभी टीम के साथ काम करते हैं, आने वाले टाइम में व्यापारियों के लिए लेदर से बनने वाले सामान बहुत बहुत बड़े पैमाने के साथ निर्यात होना है। जिससे अदर कंट्रीओं में भी व्यापारियों के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। सऊदी अरब से अधिकांश व्यापारियों ने आगरा में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं उनसे समय-समय पर मीटिंग कर जानकारी लेते रहते हैं। जिससे कि व्यापारियों में खुशी की लहर है। उपस्थिति में नंद किशोर, मैनेजिंग डायरेक्टर होटल सागर रत्ना पैलेस के सिद्धार्थ शर्मा, तरुण चौधरी, वरिष्ठ व्यापारी आनंद गुनानी, सुरेंद्र नाथ, प्रदीप भदौरिया, प्रमोद यादव, आर्मी 509 से बच्चन सिंह, व्यापारियों को संबोधित किया पुनीत गुनानी (विक्की) आदि समस्त होटल रत्ना पैलेस स्टाफ मौजूद रहे।