आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस के जवान देख अपराधियों के छक्के छूटे
मैनपुरी। एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। एसपी ने शहर के दुकानदारों और राह चलने वाले लोगों से दीपावली का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक को भारी पुलिस बल के साथ देख कर अपराधियों की पसीने छूट गए।
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तथा सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ गुरुवार की सायं नगर भ्रमण पर निकले। एसपी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर रहे आधुनिक हथियारों से लैस पुलिस के जवानों को देखकर अपराध और अपराध की दुनिया से सरोकार रखने वाले अराजक तत्वों के हौसले प्राप्त हो गए। पुलिस अधीक्षक लैंनगंज मार्केट होते हुए सदर बाजार पहुंचे। संता बसंता चौराहे से कचहरी रोड होते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने भीड़भाड़ वाले इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस को कड़े निर्देश दिए कि दीपावली का त्यौहार नजदीक आ जाने से नगर की फिजा बिगाड़ने के लिए अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे अराजक तत्वों का हर हालत में फन कुचल दिया जाए। सभी लोग दीपावली का त्यौहार हर्षाेल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। नगर भ्रमण के बाद पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों से भी वार्तालाप किया। इसके बाद बाजार आने वाले लोगों को भी पुलिस अधीक्षक ने दीपावली का त्यौहार शांतिपूर्ण बनाने के निर्देश दिए।