बकेवर/इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश सिंह चौहान का हर्राजपुर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम मे श्री चौहान ने कहा हम व्यापारियों के साथ 24 घण्टे उनके साथ कन्धे से कन्धे मिलाकर चलने के लिये तत्पर रहेगे किसी भी व्यापारी के साथ असमाजिक तत्वो या पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा। हर सम्भव व्यापारी की मदद संगठन द्वारा की जायेगी। जिला अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान ने कहा व्यापारी एकता पर विशेष ध्यान देना है हम सबको एक दूसरे के सुख दुख मे साथ खडे रह कर मदद करनी है। आपसी गिले शिकवे मिटाकर हम सब एक रहें। डा. राजेश सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज की रीड की हड्डी के समान है। यह वर्ग सदियो से जरुरत पडने पर तन मन धन से समाज और गरीबो की सहयता करता आया है । हम लोगों को एक दूसरे की हर सम्भव मदद करने के लिये कृत संकल्पित रहना है।
इस अवसर पर ब्रज भुषण सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, गोरखनाथ वर्मा जिला उपाध्यक्ष, अतुल त्रिपाठी जिला महामन्त्री, रिंकु यादव, सुनील शर्मा नगरअध्यक्ष, धीरज शर्मा महामंत्री, ऋषिकेश शर्मा कोषाध्यक्ष, नीरज शर्मा सह सचिव , पदम शर्मा संगठन मंत्री अजय कुमार आदि मौजूद रहे।