मोर्निंग सिटी संवाददाता
बरौली अहीर/ आगरा ! ब्लॉक बरौली अहीर क्षेत्र के पट्टी पचगाईं में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। पानी पीने के साधन के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पर हेड पंप लगाया था वह कई वर्षों से खराब हुआ है। उप स्वास्थ्य केंद्र के दरवाजे टूटे हुए हैं और कुछ सही सलामत है। सही सलामत दरवाजों के ताले लगे हुए हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र की खिड़कियां टूटी हुई है। उप स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बने खबरों में तथा बहार गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कोई भी डॉक्टर उप स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आता। लोगों को दवा लेने के लिए कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर बरौली अहीर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है। पप्पू कुशवाहा नामक व्यक्ति ने बताया उप स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर व अस्पताल का स्टाफ 6 महीने में सिर्फ एक बार आता है। उप स्वास्थ्य केंद्र की ना तो साफ सफाई है। आवारा पशु उप स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि में विश्राम करते हैं। स्वास्थ्य केंद्र में लगे पंखों की पंखुड़ियां गायब है। टूटी हुई खिड़की से अंदर गंदगी में लुप्त दवाइयां रखी हुई दिखाई देते हैं