आगरा। यमुना रिवर व्यू पॉइंट पर मन्नतें फाउंडेशन के तत्वावधान में महाआरती का आयोजन किया गया! जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल उपस्थित रहे! केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा जल्दी ही अयोध्या के प्रभु श्री राम के मंदिर की तरह आगरा के यमुना के बैराज का निर्माण भी प्रयासरत है! वहीँ मन्नतें फाउंडेशन के संरक्षक डॉ विजय किशोर बंसल जी ने कहा कि यमुना आरती शहर का प्रमुख आयोजन है, जिसमें शहर के लोग पूर्ण भाव से भागीदारी करते हैं! मन्नतें फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव धवन ने कहा यमुना को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है! विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल जी ने कहा सभी लोग यमुना को स्वच्छ रखें! मन्नतें फाउंडेशन के संरक्षक विनय चौधरी जी ने आगरा वासियों से यमुना आरती में लगातार जुड़े रहने की अपील की! यमुना वरिष्ठ पत्रकार ब्रज खण्डेलवाल जी ने बताया कि निरंतर रिवर कनेक्ट अभियान की मांग एक ही है यमुना किनारे के घाटों का निर्माण किया जाये! इस दौरान चंद्रकांत गुप्ता, कुलदीप ठाकुर, केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय जी के प्रतिनिधि के रूप में अलौकिक उपाध्याय, नितिन कोहली, आनंद लोधी, सचिन चतुर्वेदी, पवन आगरी, मधुकर चतुर्वेदी, हितेश लवनिया, शशि, पवन अग्रवाल, मुनेन्द्र जादौन, रोहित कत्याल, विशाखा, भावना, सपना, मोना, रुचि, दीक्षा, आदि मौजूद रहे! *यमुना आरती के महंत पंडित जुगल श्रोत्रिय ने ब्रज की सबसे बड़ी 108 दीपों की आरती से महाआरती की!*
महंत अभिनव श्रोत्रिय ने व्यवस्था संभाली! मथुराधीश मंदिर के महंत नंदन श्रोत्रिय ने सभी का आभार व्यक्त किया!