आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम की चल रहीं तैयारी
मैनपुरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग शहर के श्रीदेवी मेला महोत्सव के कादंवरी रंगमंच पर 14 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रहीं तैयारी का कार्यक्रम की को-र्डिनेटर शहर के एसवीआएल विद्यालय की प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने अन्य प्रशिक्षण केंद्रो पर भी पहुंचकर नृत्य व मार्शल आर्ट की तैयारियों का भी जायजा लेकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साह बर्धन करके उनकी जरुरतों के बारे में बताया।
ज्ञात हो आजादी की 75वीं बर्षगांठ पर भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव पूरी गरिमा और भव्यता के साथ पूरे देश में मना रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार का संस्कृति विभाग द्वारा भी शहर के श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के रंगमंच पर कार्यशालाओं का आयोजन कर अमर संदेश देने के लिए विशाल कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें शहर के करीब 2 हजार बच्चे प्रतिभाग करेगें। बच्चों ने नृत्य, चित्रकला के हुनर से पूरे शहर को तिरंगे का रंगने का प्रण लिया है।
14 दिवसीय कार्यशाला के चौथें दिन कलाकरों द्वारा शहर में रुककर यहां के बच्चों को 6 विधाओं में आयोजन किया गया। जिसमें सेंट मैरी स्कूल, एसवीआरएल विद्यालय, सेंट थॉमस स्कूल सहित अन्य स्कूल के बच्चो ने प्रतिभाग करके तैयारी की। कार्यक्रम की तैयारी के लिए 36 कलाकारों की टोली आई हुई है। जो विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी बच्चों को दे रहीं है।
कार्यक्रम शासन की तरफ से डॉ. लवकुश द्विवेदी निदेशक अयोध्या शोध संस्थान, रमेश चन्द्र, दिनेश कुमार, संजय शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर सेंट मैरी स्कूल प्रधानाचार्य मनोरमा दास, अमन इंटर नेशनल विद्यालय डॉ. आरके उपाध्याय, सेंट थॉमस विद्यालय फादर विनोय जोसफ, नोडल अधिकारी सुलक्षणा शर्मा, को-र्डिनेटर स्तुति गुप्ता मौजूद रहे।