मोर्निंग सिटी संवाददाता
आगरा/ इरादातनगर। दौड़ती भागती जिंदगी और पुलिस की कार्यशैली योग्य की साधना से पुलिस हमेशा वंचित रह जाती है लेकिन योग दिवस के मौके पर थाना परिसर इरादत नगर में योग पाठशाला का आयोजन कर सभी पुलिसकर्मियों को योग के गुण और योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया वही कई महत्वपूर्ण योगाभ्यास थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पुलिस कर्मियों के द्वारा अभ्यास किया गया।

वही इरादत नगर थानाध्यक्ष प्रेम सिंह ने बताया की योग दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योग आवाहन पर योग पाठशाला का आयोजन किया गया है जिसमें संपूर्ण थाना इरादत नगर पुलिसकर्मी मौजूद रहे हैं वही थानाध्यक्ष प्रेम सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार उपनिरीक्षक कौशल किशोर गजेंद्र सिंह ललित उपाध्याय भानु परमार के साथ महिला पुलिसकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे हैं