रिपोर्ट — मनीष शर्मा
मोर्निंग सिटी संवाददाता
बरौली अहीर/ आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के रोहता नहर मार्ग स्थित देवरी की पुलिया के पास मंगलवार की रात्रि करीब 7:30 शमशाबाद की तरफ से ग्वालियर हाईवे की तरफ रोड़ के बगल से बनी नहर में जा गिरा। स्थानीय निवासी तुलसीराम कुशवाहा द्वारा बताया गया एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक शमशाबाद आगरा रोड की तरफ से ग्वालियर हाईवे की तरफ जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रक को बचाने की कोशिश में वह अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। घटना की जानकारी जब हम लोगों को हुई गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला।

बाहर निकालने के बाद पता चला उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। जाम में एंबुलेंस सहित तमाम वाहन फस गए। एंबुलेंस में एक महिला मरीज भी मौजूद थी। जो प्रसव के लिए बरौली अहीर जा रही थी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को नहर से बाहर निकलवाया। जाम करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को नहर से निकलवाने के बाद जाम को खुलवाया। स्थानीय निवासी विपिन कुमार ने बताया वह नहर में अंदर घुस गए थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ियों के गट्टक रखे हुए थे। पुलिस तथा ग्रामीणों ने नहर में करीब 1 घंटे तक खोजबीन की कोई भी व्यक्ति नहर में उन्हें नहीं मिला। घटना के दौरान थाना ताजगंज, रकाबगंज, व अन्य कई तमाम थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को नहर से निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया पुलिस ट्रैक्टर के चेसिस नंबर व अन्य नंबरों से मृतक का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। थाना प्रभारी ताजगंज राजकुमार कुशवाहा ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक की पहचान नहीं हुई है। मृतक की पहचान की जा रही है
स्थानीय निवासियों ने बताया…..
अगर रोड किनारे रेलिंग बनी होती तो घटनाएं नहीं होती
रोड के किनारे मौजूद पेड़ पौधों की वजह से आए दिन इस रोड पर तमाम घटनाएं होती रहती हैं
नहर की सफाई के साथ-साथ अगर नहर पर वेरी कटिंग करवा दी जाए तो कहीं तक हादसे होने से बचेंगे