इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा द्वारा कुंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में महामहिम आनंदीबेन पटेल राजपाल उत्तर प्रदेश एवं बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा रेड क्रॉस अवार्ड देकर सम्मानित करने पर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतीक मंसूरी, लल्लू वारसी, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री संतोष कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, इकरार अहमद, संजीव राजपूत, अल्ताफ करीमी, महिला जिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत, जिला महामंत्री पूर्वी सक्सेना, नगर मंत्री उमेश कुशवाहा, आजाद राईन, रोहित टंडन, सर्राफा एसोसिएशन मंत्री श्याम जी, अविनाश लोधी सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने स्वागत किया।