हाथरस | भाजपा जिला कार्यालय पर उ० प्र० सरकार में मा० राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण का प्रथमवार हाथरस आगमन पर स्वागत किया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की व सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए कहा मा० मंत्री जी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस जनपद का पूर्व में कप्तान रहने का अवसर मिला एवं आज मंत्री के रूप में पुन: इस जनपद में आगमन हुआ है | इस जनपद के लोगो ने जिस प्रकार मुझे पूर्व में प्रेम और स्नेह दिया था उस वक्त में एक प्रशासनिक अधिकारी था | जबकि आज संगठन ने मुझे जनता का सेवक के रूप में आप सभी लोगो के बीच में भेजा है | मा० मुख्यमंत्री जी ने मुझे अन्तोदय से जुड़े हुए विभाग समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी है | जिसके माध्यम से मैं उ०प्र० सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ को आम जनता के बीच में ले जाकर आप सभी लोगो के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास कार्यो को लेकर के जाऊँगा | उ०प्र० में अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जिले में एक तालाब खोदा जाना है जिसके आसपास की भूमि पर सोंदर्यकरण किया जाएगा | इसके साथ अनुसूचित जाति की छात्राओं व छात्रो के लिए आवासीय छात्रावास पर शीघ्रता से काम किया जाएगा व पढने वाले बच्चो को समय के साथ आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए मोबाइल और टेबलेट दिए जा रहे है | वृद्धावस्था, विधवा महिला,विकलांग, पेंशन व छात्रवृति आदि राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीथे आम आदमी को मिलेगा और भ्रस्टाचार पर जीरो टोलरेंस की निति अपनाई जायेगी | इस कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि मा० मंत्री जी पूर्व में हाथरस के पुलिस अधीक्षक के पद पर एक अनुकर्णीय मिशाल कायम करके गए थे और अब उनके समाज कल्याण विभाग के मंत्री बनने से इस विभाग में फैले भ्रस्टाचार पर लगाम लगेगी | इस कार्यक्रम में MLC स्थानीय निकाय चौ० ऋषिपाल सिंह, सदर विधायक अंजुला माहौर, सि०राऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, महेद्र सिंह आचार्य, सुरेश प्रतापगाँधी, यशपाल सिंह चौहान, रामसरन आर्य उर्फ़ लहटू ताऊ, राजवीर सिंह पहलवान, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुम देवी मदनावत, रामवीर सिंह परमार, हरिशंकर राना, प्रेम सिंह कुशवाहा, ब्रजेश चौहान, सुनील गौतम, संतराज सिंह, पवन रावत, मथुरा प्रसाद गौतम, प्रभात पचौरी, शीलेन्द्र गौड़, विष्णु बघेल, अनिल सिसोदिया, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, संध्या आर्य, अखिलेश गुप्ता, दुर्गेश नंदनी देवी , रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, अनुराग अग्निहोत्री, मोहित बघेल, भीकम सिंह चौहान, सरद माहेश्वरी, धुर्व शर्मा, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, ओजवीर सिंह राना, राजेंद्र सिंह धाकरे, अनिल परासर, हरस्वरूप वर्मा, मुकेश चौहान, योगेश परमार, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, तपन जोहर, अजय रावत, धर्मेन्द्र गौतम, संजय सिंह, विपिन लवानिया, रामकुमार माहेश्वरी, राजकुमार शर्मा, प्रमोद मदनावत, विपुल लुहारिया, जीतेन्द्र वार्ष्णेय, नितिन गौतम, रजत चौधरी, भूपेंद्र शर्मा, अनिल शेखावत, नीरेश सिंह, नीरज प्रताप सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
