1100 कलशों को सजाया गीत, संगीत और नृत्य से भक्तिमय हुआ माहौल
मोर्निंग सिटी संवाददाता
आगरा। मंगलमय परिवार की महिलाओं में शनिवार को विशेष उमंग और भक्ति की भावना थी। उन्होंने पूरे उल्लास के साथ भगावन श्रीराम के नाम के मेहंदी अपने हाथों में लगाई और कलश सज्जा की। यह 1100 कलशों की यात्रा रविवार को सुबह 9 बजे चिंताहरण मंदिर, जयपुर हाउस से निकाली जाएगी। जो चित्रकूट धाम कोठी मीना बाजार पर समाप्त होगी। कोठी मीना बाजार मैदान में बनाए गए चित्रकूट धाम में सैकड़ों महिलाएं हरे परिधान में एकत्र हुईं। मांगलिक गीतों के साथ पहले उन्होंने मंगल कलश सज्जा की। स्टील के कलशों को विभिन्न रंगों से सजाकर उनके अंदर सुपारी, इलायची, गंगाजल, सिक्का, हल्दी की गांठ रख ऊपर से नारियल रखा। उसके बाद चुनरी व कलावा लगा कर फूलों से सजाया। हर महिला के मन में भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था प्रदर्शित हो रही थी। भगवान श्रीराम के नाम की मेहंदी लगाने में भी सभी महिलाओं में विशेष उत्साह था। सभी महिलाओं ने एक दूसरे के कलात्मक मेहंदी लगाई। कई महिलाओं ने श्रीराम, सीता भी लिखवाया। इस दौरान महिलाओं ने भक्ति गीत गाए और नृत्य भी किया। इसी पंडाल में संत विजय कौशल जी 19 से 25 दिसंबर तक भगवान श्रीराम की कथा श्रवण कराएंगे। रविवार को चिंताहण मंदिर, जयपुर हाउस से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 1100 से अधिक महिलाएं कलश लेकर शामिल होंगी। पुरुष भी जयघोष करते हुए शामिल होंगे। कई झांकियां इसमें शामिल होंगी। आखिरी में भगवान श्रीराम का डोला होगा, जिसकी स्थान-स्थान पर आरती उतारी जाएगी। रेखा अग्रवाल सुनीता अग्रवाल मीरा अग्रवाल सविता अग्रवाल अंशु बंसल पूजा भोजवानी सुमन मंगल रिचा गर्ग निकिता अग्रवाल करिश्मा अग्रवाल अनिता नेचुरल मनीषा अग्रवाल सपना मीरा अग्रवाल निधि बंसल शशी मित्तल रितु मधु हेमलता गर्ग नंदिनी गर्ग स्नेहलता नेहा पूनम राधा शर्मा नीलू रीना रजनी क्षमा जैन अंजलि वंदना गर्ग किरन तनेजा शशी गुप्ता आदि मौजूद रहै।