मोर्निंग सिटी संवाददाता
आगरा। 21 जून को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समूचे विश्व ने योग किया। ताजनगरी फेस द्वितीय स्तिथ जोनल पार्क में समाजिक समरसता को समर्पित संस्था जोनल पार्क मित्र मंडल द्वारा एक योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आगरा विकास प्राधिकरण, बैंक ऑफ इंडिया और आकाश इंस्टिट्यूट का सहयोग रहा। जोनल पार्क मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस योग शिविर में योग प्रमुख रमन गुप्ता और प्रेम सिंह राजावत ने योग कराये और योग कराने के लाभ बताये। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री शिवकुमार प्रमुख जी रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने किया। आज सुबह 6 बजे योग प्रारम्भ हुया। पहले भाग में आसन और दूसरे भाग में प्रणायाम कराया गया। योग प्रमुख ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए जीवन मे योग बहुत आवश्यक है योग करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। सभी को योग अपनी जीवनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

मुख्य अतिथि शिव कुमार प्रमुख ने मॉर्निंग वॉकर्स द्वारा बनाई गई संस्था जोनल पार्क मित्र मंडल आगरा को सफल कार्यक्रम करने के लिए बधाई दी और कहा कि योग का उद्देश्य शरीर को स्वस्थ रखने का है योग के माध्यम से प्रतिदिन पार्क में आने वाले लोगों को संस्था योग के प्रति जागरूक करती है। सभी को योग करना चाहिए।मोदी जी के प्रधानमंत्री पद पर आने के वर्ष से ही प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जो समूचे विश्व तक पहुंच चुका है योग की शक्ति को आम जनमानस समझ चुका है आज के इस दौर में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग बहुत जरूरी है।
संस्था के अध्यक्ष रमेश गहलोत सहित संस्था के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक एसके राव ,संजय टंडन ,पीके लवानिया ,मुख्य प्रबंधक सतीश अग्रवाल ,आकाश इंस्टिट्यूट के सचिन मित्तल और सागर और आगरा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता ए के सिंह ,अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह भदौरिया ,अवर अभियंता परमानंद और विनोद कुमार आदि रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभालने में प्रमुख रूप से डॉ वी के शर्मा ,दिनेश अगरिया ,वीरेंद्र शर्मा ,शैलेन्द्र तोमर, रजनीकांत लवानियां, दिनेश कुशवाह, राघवेंद्र शर्मा, उदयपाल सिंह जादौन, मनीष शर्मा ,घूरेलाल तोमर, तरुण उपाध्याय विक्रम , विक्रम सिंह जादौन, ब्रजमोहन तोमर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।