भरथना/इटावा। प्रदेश में बुलडोजर कार्यवाही मिसाल बनती जा रही है, अब ग्रामीण जनता भी अपने क्षेत्र की सरकारी भूमि के अबैध कब्जे हटबाने की सार्वजनिक मांग करने लगी हैं।
बीते दिन जिला प्रशासन के आदेश पर भरथना प्रशासन ने भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम विरोंधी में दो हैक्टेयर भूमि से कब्जा मुक्त कराया है जिसके लिए प्रशासन ने बुलडोजर का उपयोग किया था।
प्रशासन की उक्त कार्यवाही के चलते क्षेत्र के ग्राम हथनौली के दर्जनों ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की और उनके द्वारा जारी बुलडोजर कार्यवाही की जमकर प्रशंसा करते हुए अपने गांव में भी बाबा का बुलडोजर चलवाये जाने की पुरजोर मांग की है। गांव निवासी महेश चंद्र,राम अवतार,जनवेद सिंह, राजीव यादव, मालती देवी, ऊषा देवी, हीरा सिंह, अरुण कुमार आदि ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत हथनौली में गांव क्षेत्र के दबंग भूमाफियाओं ने गांव के तालाब संख्या 404 रकबा 38 डेसीमिल लगभग ढ़ी बीघा पर अबैध कब्जा कर चबूतरा व आवास बना लिए हैं जबकि तालाब का रकबा शून्य के बराबर रह गया है जिसमे धूल उड़ रही है और तालाब का स्वरूप नष्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया इतना ही नही दबंग भूमाफियाओं ने मवेशी के श्मशान घाट संख्या 578 रकबा एक हैक्टेयर भूमि को अपनी निजी भूमि में शामिल कर अबैध रूप से कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों को वर्तमान प्रदेश की सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उम्मीद की किरण जागी है कि जल्द ही उनके गांव में बाबा का बुलडोजर चल सकेगा। और गांव का तालाब मवेसी श्मशान घाट सहित सम्पर्क मार्ग अपना स्वरूप बापस ले सकेगा।