Mainpuri News: यादव महासभा का उग्र प्रदर्शन, धीरेंद्र शास्त्री और प्रोफेसर संगीत रागी के पुतले फूंके, श्रीकृष्ण व यादव समाज पर कथित टिप्पणी से भड़का आक्रोश!

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Nov 2026, 04:00 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। शहर के ईशन नदी पुल पर बुधवार दोपहर 12 बजे यादव महासभा की ओर से विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण और यादव समाज को लेकर कथित अभद्र एवं विवादित टिप्पणी किए जाने से नाराज महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री और प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों के पुतले फूंके।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें टेढ़ा बताया और उनके गांव तथा कार्यों को भी टेढ़ा कहा। वहीं, प्रोफेसर संगीत रागी पर डिबेट के दौरान यादव समाज को अनपढ़ कहकर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। इन टिप्पणियों से यादव समाज में नाराजगी है।

www.morningcity.in

इसी के विरोध में बुधवार को यादव महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ईशन नदी पुल पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव बाबा जी, एडवोकेट शांति यादव, दीपू यादव, मनीष यादव, अरुण प्रताप, विपुल यादव, विजेंद्र यादव, संदीप यादव, सुनील यादव, निर्दोष यादव, प्रधान अभिषेक, रोहित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi