Hathras News: गोपाल धाम में गूंजा स्वदेशी का संदेश! कश्मीरी लाल सहित कई दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वदेशी संवाद
personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Nov 2026, 11:05 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस।आज जनपद हाथरस के गोपाल धाम में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी संवाद का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल जी तथा विशिष्ट अतिथि मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अमितेश अमित जी, जिला प्रचारक जितेंद्र जी एवं समाज सेविका श्रीमती उषा जी एनआरआई,मनोज अग्रवाल प्रांत संयोजक, एटा से प्रांत सहसंयोजक उमाकांत तिवारी, मैनपुरी से प्रांत से सह संयोजक सुशील सिंह चौहान कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं राष्ट्रऋषि, प्रेरणापुरुष, परम श्रद्धेय स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज अग्रवाल ने किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में विद्या भारती, लघु उद्योग भारती, भारतपरिषद, पतंजलि, व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
Morning City
मुख्य अतिथि माननीय कश्मीरी लाल जी ने अपने उद्बोधन में आज स्वदेशी की यात्रा पापड़, अचार से आरंभ होकर स्वदेशी उपग्रह तक पहुंच गई है। विदेश में तैयार विदेशी दवाइयां पर भी भारत निर्मित दवाइयां मैं लागत की कमी के कारण सस्ती हुई है। आलू के चिप्स से लेकर आज भारत माइक्रो चिप्स तक बनाकर स्वदेशी का डंका बज रहा है। हम सब व्यापारियों को लाभ के साथ मानवता पर भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के माध्यम से स्वदेशी के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि जब हम स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं तो हमारा धन देश में ही रहता है, जिससे देश के उद्योगों, व्यापारियों, उद्यमियों और रोजगार को प्रोत्साहन मिलता है। इसके विपरीत विदेशी उत्पादों पर निर्भरता से देश का धन विदेशों में जाता है।
www.morningcity.in
उन्होंने कहा कि भारत को समृद्ध एवं विश्वगुरु बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ शरीर, उच्च विचार, कुशल कौशल और परिवार के सहयोग के साथ जीवन के आदर्श मूल्यों को अपनाना होगा। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कहानियों के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, स्वरोजगार और व्यवसाय के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जब भारत में निर्मित स्वदेशी उपग्रह चंद्रमा की परिक्रमा करता है तो यह केवल वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक बनता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल विकास और उद्यमिता की भावना भी विकसित करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ व्यापार एवं रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने से ही समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा
Morning City
क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अमितेश अमित जी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहां की आज बड़ा परम सौभाग्य का दिन है कि आज ही के दिन स्वदेशी जागरण मंच का स्थापना दिवस भी है और अखिल भारतीय संगठन मानने कश्मीरी लाल जी हमारे हमारे बीच उपस्थित हैं। सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण ऊर्जा, समर्पण एवं मनोयोग के साथ स्वदेशी और स्वावलंबन के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान प्रांत सह-समन्वयक श्री अभिनव कश्यप जी, अखिलेश राठौर, प्रभु दयाल कुशवाहा, अजय राठौर हिमांशु गुप्ता कृष्ण मुरारी हरिशंकर शर्मा डॉ राधेश्याम वाजपेई रमेश बासनी राजेंद्र सिंह रामवीर सिंह देवेंद्र स्वरूप अखिलेश जी दीपक कश्यप जुगनू कुमार, नामित किशोर हिमांशु गुप्ता वैभव मेहता राहुल शर्मा दिनेश कमलेश डॉक्टर संजीवअग्रवाल एटा, कासगंज, अलीगढ़ मैनपुरी हाथरस जनपदों से आए स्वदेशी एवं स्वावलंबन के विचारों से जुड़े अनेक राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
www.mlorningcity.in
कार्यक्रम का मूल संदेश यही रहा कि स्वदेशी अपनाना केवल वस्तुओं का चयन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन, रोजगार सृजन, आर्थिक स्वावलंबन और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
