Agra News: बटेश्वर मेले में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Nov 2026, 10:32 pm
location_onAgra

श्रद्धालुओं से किया संवाद, गोताखोरों की तैनाती और यमुना घाटों पर सतर्क निगरानी के दिए निर्देश

आगरा। बाह क्षेत्र के बटेश्वर में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) आदित्य के साथ मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त ने मंदिर परिसर, मेला स्थल और यमुना नदी के प्रमुख स्नान घाटों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, गोताखोरों की पर्याप्त मौजूदगी रखने और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर समय सतर्क रहने के साथ श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखने की हिदायत दी। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi