सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य जन्म जयंती

Mainpuri News:गुरुनानक ने हमेशा छुआछूत, ऊच-नीच का विरोध किया

by morning on | 2025-11-05 18:00:36

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 87


Mainpuri News:गुरुनानक ने हमेशा छुआछूत, ऊच-नीच का विरोध किया

फोटो परिचय- गुरुनानक जयंती मनाते हुए सिक्ख समुदाय के लोग।


- गुरुनानक का जन्मदिवस प्रकाश उत्सव के रुप में मनाया

Morning City

भोगांव/मैनपुरी सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का जन्म दिवस गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया गया। बुधवार को नगर के सिंधी गली में स्थित गुरुद्वारा में सुबह से ही श्रद्धालु एकत्रित होने लगे कार्यक्रम की शुरुआत सुखमणि साहब के पाठ के साथ की गई उसके बाद निशान साहब के चोला बदलने की सेवा की गई। शब्द कीर्तन के साथ गुरु नानक देव के जन्मोत्सव व उनकी महिमा बखान किया गया।

मुख्य ग्रंथी छाया अरोड़ा ने गुरु नानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुजी मानवता के पुजारी थे उन्होंने सदा छुआछूत ऊंच-नीच आडंबर पाखंड का विरोध किया तथा लोगों को ईमानदारी से कमाई करने तथा मिल बाटकर खाने का संदेश दिया। इस संदेश के तहत सिख समाज लंगर की व्यवस्था का संचालन करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु जी के आदर्श व सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है उन पर चलकर देश व समाज का हित सुरक्षित है अंत में अरदास कर प्रसाद तथा लंगर वितरित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक आलोक शाक्य, सरदार सतनाम सिंह, हरबंस लाल अरोड़ा, नरेंद्र सलूजा, रामवीर सिंह यादव, प्रधान रामशरण यादव, रावल सिंह यादव, जोगिंदर लाल अरोड़ा, सिमरनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, शालू सलूजा, प्रवीण अरोड़ा, संजीव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment