सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

मैनपुरी-भाजपा नेत्री के अय्याश बेटे के अश्लील वीडियो वायरल

by morning on | 2025-05-30 16:13:38

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 2104


मैनपुरी-भाजपा नेत्री के अय्याश बेटे के अश्लील वीडियो वायरल

फोटो परिचय- अपनी प्रेमिका के साथ भाजपा नेत्री का बेटा

Morning City

- भाजपा खेमे में मची खलवली, भाजपा खेमा ने साधी चुप्पी


- विपक्षी दलो ने भाजपा पर सवाल खड़े करना कर दिया शुरु


मैनपुरी। मध्य प्रदेश के जनपद मंदसौर के भाजपा नेता का वीडियो कांड का मामला अभी थमा नहीं था कि जनपद में भी इसी प्रकार का एक भाजपा नेत्री के बेटे का कारनामा सामने आया है। शहर के एक मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे के 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बेहद अश्लील वीडियो शहर भर के लोगों के पास पहुंचे हैं। भाजपा नेत्री ने फोन तक उठाना बंद कर दिए हैं। भाजपा खेमे ने भी चुप्पी साध ली है। विपक्षी दलों ने सवाल खड़े करना शुरु कर दिए हैं।
शहर के एक फेमस मिष्ठान भंडार के संचालक के छोटे भाई के बेटे एवं भाजपा नेत्री के बेटे के यह वीडियो बताए जा रहे हैं। वीडियो में वह और एक महिला बेहद अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वायरल 130 वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट आदि में बनाए गए हैं। जबकि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की ही रहने वाली है। महिला ने भी अपने पति को छोड़ रखा है। भाजपा नेत्री के बेटे का अपनी पत्नी से करीब चार साल से उसकी इन्हीं हरकतों को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों पति द्वारा सिगरेट से दागे जाने पर उसने पुलिस को भी बुला लिया था। मगर, मामला राजनीतिक परिवार से होने के चलते पुलिस ने रफा दफा कर दिया था। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को दिखाता उसे मानसिक प्रताड़ित करता था।

पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप
युवक की पत्नी ने भी आरोप लगाए है कि उसे पूरे परिवार के लोग प्रतांणित करते हैं, घर से बाहर जाते है। तो उसे अंदर बंद करके जाते है। पति के किसी दूसरी महिला के अफेसर चलता है। उस महिला के साथ संबंध बनाकर पति वीडियो उसे दिखाता है। इसके अलावा पूरा परिवार युवक की पत्नी को परेशान करता है।

आखिर किसने वायरल किए वीडियो
इस पूरे मामले में सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर 130 वीडियो एकाएक कैसे वायरल हो गए। इसे खुद युवक या उसकी प्रेमिका ने वायरल किया है या फिर किसी अन्य प्रकार से वायरल हुए हैं। इसको लेकर लोगों में चर्चा और सवाल तैर रहे हैं।
 
विपक्षी दलों ने भाजपा को घेरना किया शुरु
इस मामले में भाजपा ने चुप्पी साध रखी है। महिला मोर्चा से लेकर जिला संगठन तक का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कहा है कि भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़े लोगों की करतूत जनता के सामने आने लगी हैं। मगर, पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने के बजाए सत्ता के दबाव में शांत बैठा हुआ है।

कांग्रेस सड़को पर करेगी प्रदर्शन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क सामने आने लगा है। इनकी जुबान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे हैं। मगर, इनकी करतूत उससे इतर हैं। अगर, इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई, उसकी पत्नी को इंसाफ नहीं मिला तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

भाजपा नेताओं की करतूस से उठने लगा पर्दा
सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य का कहना है कि भाजपा नेताओं की करतूतों से पर्दा उठने लगा है। जनता इनको 2027 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। भाजपा नेत्री से अगर और उसके बेटे से प्रताड़ित महिला सपा से संपर्क करे, उसके लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी जाएगी।

भाजपा पदाधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए
बसपा जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। एक पत्नी के होते हुए इस प्रकार से किसी महिला के साथ संबंध और अश्लील वीडियो बनाना भारतीय समाज की परंपरा का हिस्सा नहीं है।


फोटो परिचय- युवक की पत्नी जानकारी देते हुए

Additional Image
खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment