सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

मैनपुरी-भाजपा नेत्री के बेटे की अश्लील वीडियोमामले में सफाई देते नजर आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

by morning on | 2025-05-31 17:21:44

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 633


मैनपुरी-भाजपा नेत्री के बेटे की अश्लील वीडियोमामले में सफाई देते नजर आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

फोटो परिचय-अखिलेश यादव द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट

Morning City


-अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

- मामले में सफाई देते नजर आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह


मैनपुरी। भाजपा नेत्री के बेटे के अश्लील 130 वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा पर विपक्षी दल लगातार हमला कर रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सपा नेता लगातार पोस्ट करके भाजपा पर तीखा हमला बोल रहे है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके भाजपा पर तीखा हमला करके भाजपा के नारी वंदना अभियान पर सवाल खड़े कर दिए है।
सपा प्रमुख अखिलेश ने एक्स पर लिखा है कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से 130 वीडियो का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती। यही हाल रहा तो महिलाएं भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान- सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवार वाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे। अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को पार्टी विद ए डिफ़रेंस कहती है तो वो किस मामले में डिफ़रेंट है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुक़ाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुक़ाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और क़ाबिलियत भाजपा को ही मुबारक। भाजपा के नारी-वंदना अभियान का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है? नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! अखिलेश ने यह लिखकर भाजपा पर हमला बोलकर भाजपा को घेरने की कोशिश की है।

पर्यटन मंत्री मैनपुरी में सफाई देते हुए दिखे
प्रदेश स्तर पर गर्म हुई राजनीति के बाद शनिवार को मैनपुरी आए शहर विधायक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा, जिले लोग महिला नेत्री बता रहे हैं, हमारे यहां कोई ऐसी नेत्री नहीं है। जिलाध्यक्ष से बात की। उनसे पता लगा कि वह कभी रही थीं। पार्टी के खिलाफ जो गतिविधियां थीं, उसको लेकर उनको काफी पहले निकाल दिया गया था। उनको कभी किसी कार्यक्रम में न बुलाया जाता है और न ही कोई महिला नेत्री और कोई पदाधिकारी हैं। इस प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। एक महिला थाने में और एक कोतवाली में। उनकी पुलिस जांच करेगी, जो भी तत्व होंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव को कोई भी हल्का-फुल्का विषय मिल जाता है तो वह आए दिन उन्हें पोस्ट करते हैं।

सपा नेता ने मंत्री जयवीर पर उठाए सवाल
सपा के एक नेता ने फेसबुक पर पोस्ट करके लिखा है कि पर्यटन मंत्री कह रहे है कि भाजपा नेत्री को बहुत पहले पार्टी से निकाला जा चुका है। जबकि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने 20 मई को भाजपा नेत्री को पार्टी से निकाला है। जब बेटे की बहू के आरोप लगाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।



खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment