सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य जन्म जयंती

Hathras News:गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर संस्कार भारती का विशेष कार्यक्रम आयोजित

by morning on | 2025-11-06 15:39:25

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 24


Hathras News:गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर संस्कार भारती का विशेष कार्यक्रम आयोजित

फोटो -कार्यक्रम में उपस्थित कविगण 

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर संस्कार भारती का विशेष कार्यक्रम आयोजित

Morning City

हाथरस गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर संस्कार भारती  द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आशु कवि अनिल बौहरे के निर्देशन में संपन्न हुए इस आयोजन का शुभारंभ उपाध्यक्ष रूपम कुशवाह ने ध्येय गीत प्रस्तुत कर किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने कोषाध्यक्ष श्याम बाबू चिंतन की उपस्थिति में संस्था की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके पश्चात् सदस्यों ने आगामी गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव साझा किए।इस अवसर पर उपाध्यक्ष रूपम कुशवाह, सह संयोजक सोनाली रतन, संयोजक डॉ. सुनीता उपाध्याय और जीवनलाल शर्मा, प्रवक्ता पूरन सागर, सदस्य मुकेश शर्मा तथा उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित की सक्रिय उपस्थिति रही।संस्था द्वारा मंत्री सरदार सुख प्रीत सिंह ‘सुखी’ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विविध सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके पर जय वीर सिंह और दीपक वर्मा को विधिवत सदस्यता प्रदान कर संस्कार भारती परिवार में शामिल किया गया और उनका सम्मान किया गया।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment