सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Utter Pradesh News:सीएम योगी आदित्यनाथ का एलान कहा, प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा

by morning on | 2025-11-10 12:01:42

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 150


Utter Pradesh News:सीएम योगी आदित्यनाथ का एलान कहा, प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा


Morning City

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में अब 'वन्दे मातरम्' का गायन अनिवार्य होगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एकता पदयात्रा के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म राष्ट्र से ऊपर नहीं है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम' ने स्वतंत्रता आंदोलन में भारत की चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, मत या मजहब राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता। जो व्यक्ति आस्था या राष्ट्र के आड़े आए, उसे एक छोर पर रख देना चाहिए। कुछ लोगों के लिए आज भी उनका व्यक्तिगत मत और मजहब बड़ा है। सपा के एक सासंद द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार करने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जिन्ना को सम्मान देने के लिए होने वाले कार्यक्रम में तो शामिल होते हैं लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होते। हमारा दायित्व बनता है हम उन कारणों को ढूंढें, जो समाज को बांटने वाले हैं। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर विभाजन नए जिन्ना को पैदा करने की साजिश का हिस्सा है। हमे ध्यान रखना होगा कि भारत के अंदर फिर से कोई जिन्ना न पैदा होने पाए। अगर जिन्ना पैदा होने का साहस करता है तो उससे चुनौती मिलने से पहले ही दफन कर देना होगा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment