सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Agra News:साली को दो लाख में बेचने वाला जीजा गिरफ्तार, नागपुर पुलिस ने आगरा से दबोचा आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी

by morning on | 2025-11-11 14:21:04

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 174


Agra News:साली को दो लाख में बेचने वाला जीजा गिरफ्तार, नागपुर पुलिस ने आगरा से दबोचा आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी


Morning City

आगरामानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीजा ने अपनी ही साली को दो लाख रुपये में बेच दिया। मामला नागपुर का है, लेकिन आरोपी आगरा का निवासी है। नागपुर पुलिस ने मंगलवार को थाना निबोहरा क्षेत्र से आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। नागपुर पुलिस के अनुसार, मई 2025 में आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साली का अपहरण किया था। आरोपी पीड़िता को नागपुर से राजस्थान ले गया, जहां उसने मात्र दो लाख रुपये में उसे बेच दिया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने नागपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी अवधेश उर्फ ब्रह्मचारी फरार चल रहा था। कई महीनों की तलाश के बाद पुलिस को उसके आगरा के निबोहरा क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद नागपुर पुलिस स्थानीय थाना पुलिस की मदद से आगरा पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। नागपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इस पूरे मानव तस्करी गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज रह चुके हैं। यह गिरफ्तारी नागपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने महीनों से फरार आरोपी को आखिरकार पकड़ लिया।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment