सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Agra News:होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में बड़ी चोरी, इंदौर की महिला पर्यटक की 10 लाख की ज्वेलरी गायब

by morning on | 2025-11-11 14:25:00

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 157


Agra News:होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में बड़ी चोरी,  इंदौर की महिला पर्यटक की 10 लाख की ज्वेलरी गायब


इंदौर की महिला पर्यटक की 10 लाख की ज्वेलरी गायब, होटल स्टाफ पर चोरी का आरोप

Morning City

आगरा ताजनगरी के प्रतिष्ठित डबल ट्री बाय हिल्टन होटल में एक इंदौर निवासी महिला पर्यटक की करीब 10 लाख रुपये मूल्य की हीरे और चांदी की अंगूठियां चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। पीड़िता ने होटल के दो कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाना ताजगंज में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदौर के ओशन पार्क एच ब्लॉक निवासी 47 वर्षीय श्वेता शर्मा, स्वर्गीय एस.पी. शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने बताया कि वह 5 नवंबर 2025 को आगरा के होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। उन्हें होटल के कमरे नंबर 3237 में ठहराया गया था। 7 नवंबर को उनका चेक आउट होना था।

श्वेता शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी चार अंगूठियां तीन हीरे की और एक चांदी की अपने तकिए के नीचे रखी थीं। चेक आउट के समय वह अपने कमरे को लॉक करके सामने वाले कमरे नंबर 3230 में अपने परिचित से मिलने चली गईं। वहां करीब 15 से 20 मिनट तक रुकीं। जब वापस लौटीं तो देखा कि उनका कमरा खुला हुआ था और सारा सामान बाहर निकाला जा चुका था। उनकी चारों अंगूठियां भी गायब थीं। पीड़िता का आरोप है कि होटल स्टाफ ने उनकी अनुमति के बिना कमरे को अनलॉक किया, जो होटल की नीति के खिलाफ है। जब उन्होंने शिकायत की, तो होटल की सुरक्षा टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखे। वीडियो में एक महिला कर्मचारी राधा पुत्री पप्पू (27 वर्ष, हाउसकीपिंग स्टाफ) और एक पुरुष कर्मचारी विपिन पुत्र दुर्गा प्रसाद (पेंटर) को कई बार उनके कमरे में जाते हुए देखा गया। दोनों एक साथ कमरे में गए और वहां लंबे समय तक रुके।

श्वेता शर्मा ने तहरीर में लिखा है कि उन्हें पूरा शक है कि इन्हीं दोनों कर्मचारियों ने मिलकर चोरी की है। उन्होंने होटल प्रबंधन की लापरवाही पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना अनुमति कमरे को खोलना और अतिथि का सामान बाहर निकालना गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है। उन्होंने अपनी चारों अंगूठियों की अनुमानित कीमत 8 से 10 लाख रुपये बताई है और होटल प्रशासन व आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना ताजगंज प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज, स्टाफ बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर दोनों कर्मचारियों व होटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न केवल ताजनगरी के होटल सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पर्यटक सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं। प्रतिष्ठित होटलों में इस तरह की घटना आगरा की छवि पर असर डाल सकती है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment