सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Hathras News:बिहार में गठबंधन की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

by morning on | 2025-11-14 15:52:59

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 161


Hathras News:बिहार में गठबंधन की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

फोटो -प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ता ख़ुशी मनाते हुए 

Morning City

हाथरसबिहार में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत की खुशी में मधुगढ़ी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना ने किया। कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाते हुए विजय उत्सव मनाया।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि बिहार परिणामों ने साबित कर दिया है कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे मजबूत संगठन बन चुका है और जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है और जनता विकास तथा सुशासन के समर्थन में खड़ी है।शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनके उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामकुमार वर्मा, रत्नेश चटर्जी, राम हरि चाहर, विष्णु बघेल, विशाल गुप्ता, विवेक वार्ष्णेय, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रमेश राजपूत, रजत अग्रवाल, नरेंद्र ग्रोवर, अंकित गौड़, सुनीता वर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज वर्मा, अशोक कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र प्रधान, शेखर वार्ष्णेय, बंसी पंडित, दीपक वार्ष्णेय, शिवम कुलश्रेष्ठ, दीपक माहौर, विशेष कर्दम, वंश शर्मा, विश्वो लाला, कुलदीप बघेल, प्रदीप गुप्ता, रूपेश प्रजापति और विष्णु चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment