सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य श्रद्धांजलि

Hathras News:पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पिता रामचरण उपाध्याय के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

by morning on | 2025-11-22 01:17:13

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 106


Hathras News:पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पिता रामचरण उपाध्याय के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

फोटो -शोकाकुल जनप्रतिनिधि व राजनेता 

Morning City

हाथरस पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय के पिता रामचरण उपाध्याय के निधन के बाद शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 90 वर्षीय रामचरण उपाध्याय के पार्थिव शरीर को गुरुवार देर रात बामौली हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहाँ देर रात तक श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ती रही। शुक्रवार सुबह जैसे ही बामौली हाउस से उनकी शव यात्रा निकली तो जनसैलाब साथ हो लिया। शव यात्रा मुरसान गेट, कोटा, कपूरा, बमनई आदि मार्गों से गुजरती हुई उनके पैतृक गाँव बामौली पहुँची। रास्ते भर लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क किनारे खड़े हो गए और नम आँखों से अंतिम नमन किया। पूरे मार्ग में “रामचरण उपाध्याय अमर रहें” की गूँज सुनाई देती रही। पैतृक गाँव में सुबह से ही हजारों ग्रामीण, राजनीतिक प्रतिनिधि, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र थे। शव यात्रा पहुँचते ही माहौल अत्यंत भावुक हो गया और पूरे गाँव में शोक का सन्नाटा छा गया।
परंपराओं के अनुसार मुखाग्नि उनके पुत्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने दी। उनका अंतिम संस्कार बामौली में बड़े बेटे स्व. रामवीर उपाध्याय की समाधि के पास किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों की आँखें नम हो उठीं। रामचरण उपाध्याय क्षेत्र में सम्मानित, सरल और समाजहितैषी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक व्याप्त हो गया है। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, सांसद अनूप बाल्मिकी, विधायक अंजुला माहौर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बृजबहादुर भारद्वाज, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक गुड्डू चौधरी, सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र गुरु, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, चेयरमैन श्वेता दिवाकर, जिलाध्यक्ष भाजपा , ब्लॉक प्रमुख पूनम चौधरी,गौरव आर्य , गिरेन्द्र चौधरी, गिरीश पचौरी, संदीप शर्मा, जितेंद्र फौजी, प्रशांत शर्मा, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह सहित हजारों समर्थक मौजूद रहे।

फोटो -रामचरण उपाध्याय

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment