सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News:मैनपुरी में यातायात पुलिस ने काटे 506 वाहनो के चालान 3.90 लाख का लगाया जुर्माना, आठ हजार रुपए शमन शुल्क बसूला

by morning on | 2025-11-23 17:11:21 Last Updated by morning on2026-01-11 00:25:29

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 153


Mainpuri News:मैनपुरी में यातायात पुलिस ने काटे 506 वाहनो के चालान 3.90 लाख का लगाया जुर्माना, आठ हजार रुपए शमन शुल्क बसूला

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।

Morning City


मैनपुरी। यातायात पुलिस विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 506 वाहनों के चालान काटे हैं। इस कार्रवाई के तहत कुल 3,90,000 रुपए का जुर्माना और 8,000 रुपए का नकद समन शुल्क वसूला गया है। यह अभियान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा है। यातायात माह में एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात मुकेश कुमार और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस और थाना पुलिस इस अभियान में सक्रिय हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है।

इन नियमों के उल्लघन पर काटे गए चालान
अभियान के दौरान किए गए कुल 506 चालानों में विभिन्न प्रकार के उल्लंघन शामिल हैं। इनमें काली फिल्म के लिए 1, गलत नंबर प्लेट के लिए 5, जाति सूचक शब्द के लिए 1, सीज वाहन के लिए 1, बिना हेलमेट के लिए 209 और तीन सवारी के लिए 112 चालान किए गए। अन्य धाराओं में 174 चालान किए गए हैं।

महिला चालको की जांच भी की गई
इस चेकिंग अभियान में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिला चालकों की भी जांच की गई। उन्हें यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment