सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:मैनपुरी में रफ्तार का कहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत

by morning on | 2025-12-01 01:39:10

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 123


Mainpuri News:मैनपुरी में रफ्तार का कहर  तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत

फोटो परिचय-दोनो मृतक के फाइल फोटो व घटनास्थल पर जमा भीड़।



- दोनो ही मृतक घर लौट रहे थें, परिजनो में मची चीख पुकार

Morning City

मैनपुरी बेवर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना से  परिवार में कोहराम मच गया।

बेवर थाना क्षेत्र के गांव सकत बेवर निवासी सुमित और अरूण बाइक से मदनपुर से घर की ओर लौट  रहे थे। रास्ते में बरेली-ग्वालियर हाइवे पर ग्राम दहेड़ के सामने सुबह करीब 11 बजे कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर मैनपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

परिजनो का रो रोकर बुरा हाल
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना से दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। सुमित के चार छोटे बच्चे हैं, अरूण के एक साल के बेटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment