सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:वृद्ध पर जानलेवा हमला करने वाले दबंग पर मुकदमा रंगदारी मांगने पर न देने पर किया था जानलेवा हमला

by morning on | 2025-12-06 16:28:42

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 138


Mainpuri News:वृद्ध पर जानलेवा हमला करने वाले दबंग पर मुकदमा रंगदारी मांगने पर न देने पर किया था जानलेवा हमला

फोटो परिचय- गंभीर घायल वृद्ध व बांका के साथ आरोपी।

Morning City

किशनी/मैनपुरी गुरुवार की रात नगला अखे में घर पर लेटे वृद्ध से नामजद ने रंगदारी में हफ्ता वसूली के रुपए मांगे उसके द्वारा मना करने पर नामजद ने उसे गालियां देकर पहले लात घूँसों से फिर दोबारा हफ्ता मांगने के बाद वृद्ध ने मना कर दिया तो उस पर बांका से हमला कर मरणासन्न कर दिया। जिसकी तहरीर पुलिस को वृद्ध ने रात में ही दे दी थी। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाकर मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ज्ञात हो कि गुरुवार की रात नौ बजे नगला अखे निवासी वृद्ध बहादुर सिंह पुत्र बलवंत सिंह अपने घर पर लेटे थे। तभी गांव निवासी सुरजीत उर्फ जीता पुत्र श्याम सिंह यादव ने हफ्ता वसूली के नाम पर रुपए मांगे जिसको वृद्ध ने देने से मना कर दिया। रुपए देने से मना करने से बौखलाए सुरजीत ने गालियां देकर लात घूँसों से मारपीट कर दी और दोबारा रुपए मांगे। वृद्ध द्वारा दोबारा मना करने पर सुरजीत ने हाथ मे पकड़े बांका से वृद्ध पर जानलेवा हमला सिर पर कर दिया। वृद्ध लहूलुहान अवस्था मे थाने पहुंचा और लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह का कहना है कि पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाया है। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment