सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य सामाजिक

Mainpuri News:भारतीय संस्कृति की मां तुलसी है आरोग्य की देवी

by morning on | 2025-12-14 16:04:46

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 159


Mainpuri News:भारतीय संस्कृति की मां तुलसी है आरोग्य की देवी

फोटो परिचय-तुलसी पूजन के दौरान रेखा बहन व अन्य।


बिछवां के मां दुर्गा मंदिर में तुलसी का हुआ पूजन

Morning City

बिछवां/मैनपुरी आरोग्य की देवी मां तुलसी की घर-घर में 25 दिसंबर तक लगातार पूजा अर्चना हो इसके लिए विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। बिछवा के थाना परिसर में बने मंदिर में महिलाओं ने तुलसी पूजन किया। वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ संगीतमय ध्वनि के साथ तुलसी का पूजन कराया गया।

कार्यक्रम में बोलते हुए साध्वी रेखा बहन ने कहा कि आज हमारी नई पीढ़ी पश्चात संस्कृत में ज्यादा बढ़ रही है। दिसंबर के माह में 25 दिसंबर से और 31 दिसंबर तक नई पीढ़ी नशा का ज्यादा सेवन करती है, शराब की बिक्री तीन गुना बढ़ जाती है। 25 दिसंबर को लोग क्रिसमस मनाते हैं उसे कृत्रिम पेड़ से किसी को क्या मिलेगा इसकी भी महत्वा के बारे में बताया। उन्होंने कहा की घरों में इसीलिए आरोग्य की देवी तुलसी की पूजा होती है जहां तुलसी का वृक्ष लगा होता है 200 मी के आसपास वातावरण सुरक्षित रहता है। भगवान विष्णु भी बिना तुलसी दल के भोग को स्वीकार नहीं करते।

जिस घर में तुलसी का पेड़, वहां रोग कम आते
तुलसी का वृक्ष जिस आंगन में होता है उसे घर में रोग कम व्याप्त होते हैं। हमारी नई पीढ़ी को इस अंग्रेजी नव वर्ष में व्यसनों से दूर रखने के लिए मां तुलसी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। भारतवर्ष में गंगाजल भागवत गीता रामायण कृष्ण की बांसुरी ब्रह्मचारी संत तुलसी का वृक्ष का अपने आप में अलग महत्व है। सत्संग के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी कराया गया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में साध्वी रेखा बहन के साथ अंजू शर्मा आगरा, प्रियंका, सुषमा अवस्थी, सरोज गुप्ता, शशि श्रीवास्तव, रेनू , सपना गुप्ता, अलका, रिचा राठौर, राकेश शर्मा, कमल गुप्ता, ब्रह्मानंद दुबे , अनिल राठौड़, ऋषभ आर्यन, युवराज के अलावा अन्य भक्तगढ़ मौजूद रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment