सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य मौसम

Mainpuri News:मैनपुरी में सड़को पर छाया रहा घना कोहरा 10 बजे के बाद निकली धूप, ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान

by morning on | 2025-12-14 16:11:57

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 167


Mainpuri News:मैनपुरी में सड़को पर छाया रहा घना कोहरा 10 बजे के बाद निकली धूप, ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।

Morning City

मैनपुरी रविवार को मौसम का हाल अन्य दिनों से बदला हुआ नजर आया। सुबह-सुबह चली ठंडी हवाओं ने सर्दी का ग्राफ बढ़ गया तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हो गया। सुबह चार बजे के बाद आबादी और सड़कों पर कोहरा छाने से परेशानी हो गई। चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अब सर्दी गति पकड़ने लगेगी। सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से धूप नहीं निकल सकी। मौसम में आए अचानक बदलाव से लोग पहले ही दिन गर्म कपड़ों में दिखने लगे।

शनिवार की शांय से ही मध्यम गति से सर्द हवाएं चल रही थी। मौसम साफ था। शनिवार दिन में मौसम साफ रहा लेकिन थोड़ी देर बाद ही आबादी के अंदर और सड़कों पर कोहरा छा गया। अचानक कोहरा छाने से लोग हैरान हो गए, जबकि दृश्यता कम होने से चालकों को वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ गया। धूप भी नहीं निकली। ऐसा मौसम रविवार की सुबह 10 बजे तक बना रहा। इसके बाद बयार की गति बदली तो कोहरा कुछ कम हुआ, जिससे सूरज चमकने लगे। वैसे, इसके बाद शाम होने तक सूरज अधिक तेज नहीं दिखा सके।

आगामी दिनों में ज्यादा सताएगी ठंड
कोहरा और ठंडी हवाएं चलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी अन्य दिनों के मुकाबले कम हो गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, आगामी दिनों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, तापमान में कमी आएगी।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment